MP News: करणी सेना आज भोपाल (Bhopal) के जंबूरी
मैदान (Jamboree Maidan) में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन
करेगी. ये शक्ति प्रदर्शन 21सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा
रहा है;
Bhopal News ;भोपाल में करणी सेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत 21 मांगों को लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान पर रविवार सुबह शुरू हुआ करणी सेना का महा आंदोलन देर रात भी जारी है। दिनभर के प्रदर्शन के बाद रात होने पर भी आंदोलनकारी मैदान पर डटे है। हालांकि दोपहर के तुलना में रात के दौरान भीड़ कम नजर आई। इधर करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर समेत 5 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन दिल्ली के किसान आंदोलन की तरह होगा।
इससे पहले करणी सेना परिवार ने मांगें नहीं मानने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी थी, हालांकि बाद में प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बातचीत का समय मांगा, जिसके बाद फिलहाल प्रस्तावित विधानसभा घेराव टाल दिया गया है। विधानसभा घेराव की चेतावनी के बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जीवन सिंह ने कहा कि हमने मांगें पूरी करने के लिए 4 बजे तक का समय दिया था। इस पर सरकार ने हमसे समय मांगा है। हमने उन्हें समय दिया है। इसके साथ ही हम अपना अनशन शुरू कर रहे हैं। हम यहीं बैठेंगे। तब तक मैदान नहीं छोड़ेंगे, जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी।
पांच राज्यों से कार्यकर्ता पहुंचे
प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से भी करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ‘माई के लाल’ और ‘जय भवानी’ के नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शन के लिए शनिवार रात से ही लोग भोपाल के जंबूरी मैदान पर जुटना शुरू हो गए थे। सुबह होते होते पूरा मैदान करणी सेना के कार्यकर्ताओं से भर गया। पुलिस ने जंबूरी मैदान की ओर जाने वाले रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। भारी भीड़ से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी।

Bhopal News: आज मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में प्रदेश सहित चार राज्यों के राजपूत में जुटेंगे. आज करणी सेना (Karni Sena) भोपाल के जंबूरी मैदान (Jamboree Maidan) पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. इस आयोजन में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान (Rajasthan), महाराष्ट्र (Maharashtra), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से भी राजपूत समाज और करणी सेना के लोग यहां पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले के कुंडा (Kunda) से विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) राजा भैया बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.
दस लाख राजपूतों के शामिल होने का दावा
शनिवार की देर रात को ही करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर जंबूरी मैदान पहुंचे गए थे. करणी सेना के कार्यकर्ताओं से महिपाल सिंह मकराणा ने कहा ये विश्व का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा. 10 लाख से ज्यादा राजपूत इस मैदान पर एकत्रित होंगे. हर व्यक्ति को अपने साथियों को ये बताना है कि हमें कार्यक्रम की परमिशन मिल गई है.
आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत 21 मांगों को लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान पर रविवार सुबह शुरू हुआ करणी सेना का महा आंदोलन देर रात भी जारी है। दिनभर के प्रदर्शन के बाद रात होने पर भी आंदोलनकारी मैदान पर डटे है। हालांकि दोपहर के तुलना में रात के दौरान भीड़ कम नजर आई। इधर करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर समेत 5 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन दिल्ली के किसान आंदोलन की तरह होगा।
इससे पहले करणी सेना परिवार ने मांगें नहीं मानने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी थी, हालांकि बाद में प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बातचीत का समय मांगा, जिसके बाद फिलहाल प्रस्तावित विधानसभा घेराव टाल दिया गया है। विधानसभा घेराव की चेतावनी के बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। follow this site http://news9city.com
मप्र सहित चार राज्यों के राजपूत भोपाल में
आज राजधानी भोपाल में करणी सेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन @ABPNews @brajeshabpnews @abplive pic.twitter.com/TEeqVRuhtu— Nitinthakur (@Nitinreporter5) January 8, 2023